{"_id":"6ad361a89bd007c812065bfb","slug":"jeevika-and-nisha-won-silver-medals-in-state-level-competitions-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-172685-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जीविका और निशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीते सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जीविका और निशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीते सिल्वर मेडल
विज्ञापन
स्कूल ज्यूरी में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी। संव
आंचल शर्मा का प्री-आरडी शिविर के लिए चयन, युवराज ने भी ताइक्वांडो में किया जिले का प्रतिनिधित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के विद्यार्थियों ने खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। जमा दो की छात्राओं जीविका टोल्टा और निशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल हासिल किए, जबकि आंचल शर्मा का राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर के लिए चयन हुआ है।
जीविका टोल्टा ने बॉक्सिंग के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहले जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। निशा ने ताइक्वांडो में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद हमीरपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। 11वीं के युवराज ने भी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी, तहसील सुन्नी में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में आंचल शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर के लिए हुआ। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पद्म बिष्ट और स्कूल प्रशासन ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।