फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jeep laden with apple falls in Ruslah, driver dies

रूसलाह में सेब की पेटियों से लदी पिक्अप गाड़ी गिरी, चालक की मौत

Wed, 10 Aug 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। रुसलाह में सेब के पेटियों से लदी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हुई है, जबकि गाड़ी में सवार के एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या नंबर एचपी 06 ए 6343 रुसलाह के निकट लिंक रोड से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर रात हुआ है। हादसे में गाड़ी चालक जाकिर हुसैन (35) पुत्र नूर आलम निवासी गांव और डाकघर दाराघाट, तहसील देहरादून (उत्तराखंड) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि गाड़ी में सवार सद्दाम हुसैन पुत्र इशाक, निवासी सनेर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खाई से निकाला। घायल अवस्था में सद्दाम हुसैन को सिविल अस्पताल नेरवा से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने कानूनगो प्रेमचंद के माध्यम से मृतक के परिजनों को 10,000 रुपये और घायल व्यक्ति को 5,000 रुपये की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed