फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jeep accident in near fediz bridge one died

फेडिज पुल के समीप जीन गिरी, युवक की मौत

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा-पांवटा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम फेडिजपुल के समीप अंतरोली में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनुसार जीप उत्तराखंड के विकासनगर से सवारियां लेकर अटाल-त्यूणी की तरफ जा रही थी। इसी बीच गाड़ी गुम्मा से आगे अंतरोली के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक ने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य पांच लोगों को चोटें आई हैं। मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र शिवदास निवासी गांव डाकघर, अंणू तहसील त्यूणी, जिला देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चार घायलों में नासिर पुत्र मुनफिद (20), मुनफीद पुत्र इसलामो दीन (45), नसीम पुत्र हसमत (29) जावेद पुत्र इसलामो दीन (38) शामिल हैं। सभी गांव खामपुर तहसील और जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति संजय कुमार पुत्र केवल राम गांव शवाला डाक रूसलाह तहसील नेरवा शिमला खुद नेरवा अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी घायलों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब हादसा पेश आया उस समय गाड़ी में आठ से दस लोग सवार थे। इन सवार लोगों में जो लोग पूरी तरह सुरक्षित थे, वह सभी घटनास्थल से घर चला गए। सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया।

एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नेरवा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायलों को फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed