फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jated school selected for state level competition in folk dance

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में जटेड स्कूल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 07 Oct 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jated school selected for state level competition in folk dance
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता नृत्य करती छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। एनसीईआरटी के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय लोकनृत्य और भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष जिला कुल्लू की ओर से आनी खंड को जिला का प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कन्या जवाहर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्यामानंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या विद्यालय आनी, दलाश और जटेड की टीमों ने भाग लिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री आनी कन्या विद्यालय आनी और दलाश ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विषय सोशल मीडिया के नुकसान, समाज में वृद्धों का सम्मान और मानव मूल्य रहे। लेफ्टिनेंट प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रवक्ता राजेंद्र कुमार, प्रकाश चंद और सोनू शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय आनी और भूमिका निर्वहन में राजकीय उच्च विद्यालय जटेड को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि जवाहर ठाकुर ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, चमन शर्मा, दिग्विजय चौहान, स्टेट अवॉर्डी कुंदन शर्मा, प्रवीण मेहता, धर्मेंद्र वर्मा, महेंद्र ठाकुर, सूबा राम, आशा ठाकुर, फकीर चंद, मानी राम सहित पाठशाला स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed