{"_id":"6a9434fa9502c3ae260f13a1","slug":"jated-becomes-champion-after-defeating-aani-in-kho-kho-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168500-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खो-खो में आनी को हराकर जटेड चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खो-खो में आनी को हराकर जटेड चैंपियन
विज्ञापन
आनी के च्वाई में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। स्रोत : स्कू
च्वाई में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की चल ही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कोहिला हाई स्कूल जटेड ने खो-खो के फाइनल में आनी को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 324 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन में भाग ले रहे हैं।
कबड्डी के सेमीफाइनल कोठी और श्वाड स्कूल तथा पीएम श्री आनी और डिगेड स्कूल के बीच खेले गए। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मार्च पास्ट में मेजबान च्वाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिक्षक पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम प्रभारी रोशन लाल और भुवनेश्वर ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे और इसके बाद प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। स्कूल के उपप्रधानाचार्य हरीश ठाकुर ने बताया कि समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि होंगे।