{"_id":"66ab64d5d57ad4ae59060289","slug":"jasmine-selected-for-kabaddi-state-sports-hostel-bilaspur-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119517-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जैसमीन कबड्डी में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में सीखेंगी बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जैसमीन कबड्डी में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में सीखेंगी बारीकियां
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुन्नी की छात्रा जेसमीन का स्टेट स्पोर्टस होस्टल बिलासपुर के लिए
छात्रा के चयन पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी की बारहवीं कक्षा की छात्रा जैसमीन का चयन कबड्डी में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ है। छात्रा के चयन से पूरे ननखड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसमीन के पिता हुकुम चंद जिला परिषद सदस्य हैं और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं। माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटी की सफलता पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, जैसमीन ने अपनी सफतला का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र बूंदना को दिया है, जिनके मार्गदर्शक से यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। खुन्नी-पनोली पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता ने जैसमीन को बधाई दी और शिक्षकों का आभार जताया है। एसएमसी अध्यक्ष हुकुम चंद और तमाम सदस्यों ने अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से इस वर्ष स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए एक छात्र का पहले ही चयन हो चुका है। एक छात्रा एथलेटिक में नेशनल में भाग ले चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ठाकुर ने जैसमीन की सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।