{"_id":"679f576b6e074fd5af04000d","slug":"january-payment-not-received-by-milk-producers-in-rampurjanuary-payment-not-received-by-milk-producers-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129209-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में दुग्ध उत्पादकों का जनवरी की पेमेंट नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में दुग्ध उत्पादकों का जनवरी की पेमेंट नहीं मिली
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादकों ने महीने के 10 तारीख से पहले देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र के कई दुग्ध उत्पादकों को हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के दत्तनगर प्रसंस्करण संयंत्र से एक माह की अदायगी नहीं हो पाई है। इससे दूध के कारोबार से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। रामपुर में लगभग 130 करीब दुग्ध सोसायटियां हैं। दुग्ध उत्पादकों को कहना है कि हर महीने 20 तारीख के बाद पेंमेट की जाती है, जो सही नहीं है। दुग्ध उत्पादकों को हर महीने पेमेंट देरी से मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। दुग्ध उत्पादक संघ रामपुर के संयोजक प्रेम चौहान ने बताया कि जनवरी महीने की पेमेंट नहीं मिली है। दिसंबर महीने की पेंमेंट 28 जनवरी को हुई है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को हमेशा हर महीने 10 तारीख से पहले पेमेंट मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें परेशानी न हो।