फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   janmanch

जनमंच कार्यक्रम : 31 समस्याओं का मौके पर निपटारा

Sun, 11 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जनमंच में आई समस्याओं को अधिकारी हल्के में न लें। जनमंच सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों से एक है। ऐसे में इस कार्यक्रम में आई समस्याओं में ढील किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किन्नौर जिले की भावावैली के कटगांव में रविवार को आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात कही।
विज्ञापन

जनमंच में निचार खंड की पांच पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं गई। जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 61 समस्याएं स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाई। 47 मांगें लोगों ने मंत्री के समक्ष रखीं। जनमंच में लोगों ने सबसे अधिक लोकनिर्माण विभाग और आईपीएच की समस्याएं रखीं। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 31 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज कर त्वरित निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा 10 लोगों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस चूल्हे दिए गए।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना द्वारा बेटी अनमोल योजना के तहत 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए। कार्यक्रम में 237 लोगों का स्वास्थ्य और 111 लोगों के दांतों की जांच की गई। वहीं 46 लोगों के उद्यान कार्ड, 12 लोगों का बिजली कनेक्शन,7 लोगों के पानी के कनेक्शन, 36 लोगों के इंतकाल, 250 के परिवार नकल, 30 लोगों के राशन कार्ड, 14 लोगों की टीडी, 4 बीपीएल प्रमाणप्रत्र, 8 जन्म प्रमाण प्रत्र, 12 वाहन पंजीकरण, 15 ड्राइविंग लाइसेंस, 22 वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मंत्री ने जनमंच कार्यक्रम शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। जनमंच में काफ नू.बांगतू 20 किमी सडक़ की खस्ताहाल का मामला जोरशोर से उठाया गया। जनमंच की कार्यवाही का संचालन उपायुक्त गोपाल चंद ने किया।

इस मौके पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद, जिला परिषद अध्यक्षा यंगचेन डोलमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय नेगी, महासचिव नरेंद्र नेगी, उपमंडल अधिकारी मनमोहन सिंह, सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिंह, किन्नौर किनफेड निदेशक निहाल चारस, कटगांव पंचायत प्रधान पदम चारस, यांगपा पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी, काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, नाथपा पंचायत प्रधान अंजना नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed