फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Janak Dev was appointed as the chairman of the village improvement and fair organizing committee

Rampur Bushahar News: जनक देव बनाए ग्राम सुधार एवं मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष

Tue, 09 Dec 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Janak Dev was appointed as the chairman of the village improvement and fair organizing committee
दत्तनगर में ग्राम सुधार एवं मेला आयोजन कमेटी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
दत्तनगर में कमेटी की बैठक, प्रकाश कौशल को चुना गया उपाध्यक्ष
विज्ञापन

धर्म दास कश्यप और ललित शर्मा को बनाया महासचिव

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
भगवान दत्तात्रेय स्वामी की पवित्र नगरी दत्तनगर में ग्राम सुधार एवं मेला आयोजन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और और नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जनक देव शर्मा को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। धर्म दास कश्यप और ललित शर्मा को महासचिव, प्रकाश कौशल को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से दत्तनगर में प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मेलों पंचमी और बूढ़ी दिवाली को पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक ढंग से मिलजुल कर मनाने का फैसला लिया। इसके अलावा गठित कमेटी गांव के सुधार के लिए भी मिलजुल कर कार्य करेगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष जनक देव शर्मा ने बताया कि कमेटी गांव के सुधार के साथ-साथ गांव की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र इस कमेटी को उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर बुशहर के कार्यालय में पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed