फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jan Aushadhi Center will open in Rohru Hospital

Rampur Bushahar News: रोहडू अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

Fri, 12 Jan 2024 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
रोगियों की सुविधा के लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। सिविल अस्पताल रोहडू में जल्द ही जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। अस्पताल में रोगियों के लिए कैंटीन सहित हर मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई आवश्यक फैसले लिए गए।

रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहडू विजय वर्धन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समिति के सचिव डाॅ. नरेश मेटान ने समिति की आय व्यय व अन्य गतिविधियों का ब्योरा पेश किया। बैठक में अस्पताल के अधीक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविंद्र शर्मा ने रोगियों की सुविधाओं के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कार्य को विस्तार से चर्चा के लिए सामने रखा। इस दौरान तय किया गया कि सरकारी नियम के अनुसार रोहडू में शीघ्र जन औषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकता पूरी होने पर इच्छुक आवेदन कर सकेगे। बैठक में अस्पताल परिसर में कैंटीन शुरू करने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था, साफ- सफाई, आपरेशन थियेटर, लैब चलाने के जरूरी उपकरण उपलब्ध करने पर रोगी कल्याण समिति की ओर से अधिकांश मामलों पर सहमति व्यक्त की है। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम विजय वर्धन ने समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि अस्पताल का दौरा करने के बाद मौके पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेगें। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मोनिका नैटा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, लोनिवि सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed