फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jam problem jam problem

Rampur Bushahar News: निरमंड में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से जूझ रहे लोग

Wed, 19 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग जोन होने के बावजूद सड़क किनारे बेतरतीब पार्क किए जा रहे वाहन
विज्ञापन

प्रशासन और नगर पंचायत की नाकामी से बढ़ रहीं दुश्वारियां
राकेश बिन्नी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर रूप धारण करनी लगी है। बेतरतीब पार्क किए जा रहे वाहन जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। वहीं राहगीरों को भी खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गौर हो कि स्थानीय जनता की मांग पर कस्बे में पार्किंग और नो पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं। नगर पंचायत और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी से नियमों को लागू करने में कठिनाई आ रही है, जिसके कारण पूरे कस्बे में अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय निवासी और उपमंडल आने जाने वाले लोग समस्या से परेशान हैं। वहीं राहगीरों को भी आवाजाही के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। 13 छोटी निजी गाड़ियों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर लोग स्थायी रूप से वाहन खड़े कर रहे हैं। सड़क किनारे छोटे और पिकअप वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर बड़े वाहन और ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन को भी कदमताल करने की जरूरत है। बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोग परेशानियों से दोचार हो रहे हैं और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


वहीं, नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा का कहना है कि चिह्नित स्थानों पर नियमों को लागू करने में कठिनाइयां पेश आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पुलिस, प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मिलकर चिह्नित स्थानों की निशानदेही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि कस्बे में पार्किंग, नो पार्किंग और नो एंट्री क्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इसकी अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 13 वाहनों की चिह्नित पार्किंग क्षेत्र के आदेशों को लागू करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। अगर नगर पंचायत को कोई दिक्कत पेश आ रही है तो प्रशासन से पुलिस सहायता मांग सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed