{"_id":"61586ada8ebc3eab7c7ed0cd","slug":"jalap-ram-elected-laboratory-association-aani-president-rampur-hp-news-sml3859041174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालप राम बने आनी प्रयोगशाला परिचर संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालप राम बने आनी प्रयोगशाला परिचर संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला परिचर संघ आनी खंड की कार्यकारिणी के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला परिचर संघ की आनी खंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संघ की कार्यकारिणी में करीब 15 लोगों को शामिल किया गया है। इस दौरान महिला विंग का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी में ब्लॉकों के प्रधानों को 12 जिलों के प्रधान, सचिव और वित्त सचिवों को शामिल किया जाएगा। महिला विंग के सदस्यों को भी इसमें मौका दिया गया है।
आनी खंड की प्रयोगशाला संघ की नई कार्यकारिणी के गठन सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष भोला दास ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें जालप राम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त फूलचंद को उपाध्यक्ष, शाउनू राम को सचिव, मानदासी को कोषाध्यक्ष, गिरधारी लाल को मुख्य सलाहकार, लोभराम को प्रेस सचिव, महिला विंग से उपाध्यक्ष के तौर पर चंद्रकला को कार्यकारिणी की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में प्रयोगशाला परिचर की मांगों को लेकर पांच सूत्रीय मांगपत्र सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा। प्रयोगशाला परिचर संघ के नवनिर्मित अध्यक्ष जालपराम ने बताया कि प्रयोगशाला परिचर कर्मचारियों से जुडे़ मुद्दों को समय-समय पर सरकार के सामने उठाते रहेंगे।