फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jagran organized at Chakhana Temple

Rampur Bushahar News: तुने मुझे बुलाया शेरा वालिए पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jagran organized at Chakhana Temple
आनी के चखाना मंदिर में जागरण में मौजूद भक्त। स्रोत: जागरूक पाठक
चखाना मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, सुबा राम और प्रदीप ने मचाया धमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। तुमन पंचायत के चखाना गांव में जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाना के सौजन्य से जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी बाजू राम शर्मा, छविंद्र शर्मा और डीडी किशोरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में महिलाओं ने भजनों से खूब समां बांधा। एसएमएस चवासी की भजन मंडली के भजन गायक सुबा राम शर्मा, प्रदीप शर्मा और उनकी टीम ने भजनों पर भक्तों को खूब नचाया। भजन गायक सुबा राम शर्मा और प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति तेरी जय हो गणेश से की। इसके बाद तुने मुझे बुलाया शेरावालिये, ऊंचियां पहाड़ां बाली मां, राधे तेरे चरणों की और जय मां बाड़ी दुर्गा सहित कई भजनों की झड़ी लगाकर भक्तों को खूब नचाया। जागरण में भक्त बाजू राम, तुला राम, पवन और भीम चंद के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। युवक मंडल ने सभी भक्तों को प्रसाद भी बांटा। युवक मंडल प्रधान नूर चंद शर्मा ने मुख्यातिथि सहित भजन गायक और भजन मंडली के सभी सहयोगियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, हरीश शर्मा, सन्नी शर्मा, प्रेम शर्मा और दत्त शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article