फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ITI Nerva, Rohru is running with the support of one instructor.

Rampur Bushahar News: एक प्रशिक्षक के सहारे चल रही आईटीआई, 54 छात्रों के भविष्य पर संकट

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
तीन ट्रेड के लिए कोई प्रशिक्षक नहीं तैनात, प्रिंसिपल का पद भी खाली
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के पुराने भवन में चल रही आईटीआई
छात्रों को प्रैक्टिकल करवाने के लिए लैब की सुविधा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । सरकार के स्वावलंबन और स्वरोगजार के लिए तकनीकि शिक्षा के विस्तार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आईटीआई नेरवा में तीन ट्रेड के लिए कोई प्रशिक्षक तैनात नहीं है। वर्ष 2017 से आईटीआई एक प्रशिक्षक के सहारे चल रही है। आईटीआई नेरवा में चार ट्रेड तकनीकि शिक्षा विभाग ने स्वीकृत किए हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, आईटी, प्लंबर व फैशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। वर्तमान में स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण इलेक्ट्रीशियन व आईटी के कोर्स ही करवाए जा रहे हैं। दोनों ही कोर्स दो वर्ष के हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं और आईटी में मात्र प्रथम वर्ष की ही कक्षा बिठाई गई है। इन इन तीनों कक्षाओं को एक प्रशिक्षक ही पढ़ा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण आईटी के ट्रेड की दो वर्षों में एक ही कक्षा बिठाई जाती है।
प्रशिक्षक विनय कुमार ने बताया कि आईटीआई को राजकीय महाविद्यालय के पुराने भवन में चलाया जा रहा है। इस इमारत में कमरों की संख्या तो काफी है, लेकिन उनका कमरा छोटा होने के कारण प्रैक्टिकल करवाने के लिए लैब बनाने की सुविधा नहीं है। इस समय में यहां 54 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रिंसिपल का पद रिक्त पड़ा है। आईटीआई चौपाल प्रिंसिपल विवेक नेगी के पास अतिरिक्त कार्यभार है। आईटी, थ्योरी, इलेक्ट्रीशियन, वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस इंस्ट्रक्टर का पद शुरुआत से ही रिक्त पड़े हैं। वहां तैनात प्रशिक्षक विनय कुमार ने खाली पदों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जल्द भरे जाएं खाली पद
व्यापारमंडल नेरवा के प्रधान राजीव भीखटा, उपप्रधान दिनेश अमरेट, सचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक, शूरवीर राणा, ईशा झगटा, संजय कुमार, योगेंद्र पुरटा सभी पार्षद नगर पंचायत नेरवा, डुंडी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बल तंगड़ाइक, बिजमल पंचायत की पूर्व प्रधान बबिता राणा, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु से मांग की है कि आईटीआई. नेरवा में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि आगामी सत्र से स्वीकृत सभी ट्रेडों की कक्षाएं चालू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed