Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ITI Kumarsain, Shimla, Rampur Bushahr, Theog News

Rampur Bushahar News: आईटीआई कुमारसैन में स्टाफ की भारी कमी

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
ITI Kumarsain, Shimla, Rampur Bushahr, Theog News
कुमारसैन आईटीआई भवन। संवाद
संस्थान में प्रधानाचार्य सहित नौ पद पड़े रिक्त
विज्ञापन

हितेंद्र शर्मा

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। आईटीआई कुमारसैन इन दिनों स्टाफ कमी की समस्या से जूझ रहा है। संस्थान में प्रधानाचार्य समेत कुल 13 स्वीकृत हैं। इनमें 9 पद लंबे समय से खाली हैं। वर्तमान में केवल दो नियमित शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि एक शिक्षक आउटसोर्स और एक आईएमसी योजना के तहत सेवाएं दे रहे हैं। इस कमी के चलते शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, जिससे छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। गौर हो कि आईटीआई कुमारसैन में कुल 6 ट्रेड और 8 यूनिट चल रही हैं। यहां 176 सीटें स्वीकृत हैं। वर्तमान में केवल 154 छात्र ही यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान में प्रशिक्षकों को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं, जिससे न केवल उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है, बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय ग्राम पंचायत डीब के प्रधान राजकुमार कौल ने बताया कि आईटीआई कुमारसैन में केवल स्थानीय 28 पंचायतों के ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी छात्र आते हैं। यह संस्थान न केवल क्षेत्रीय तकनीकी शिक्षा में योगदान देता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। संस्थान में कुल 13 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल चार ही भरे गए हैं। इनमें दो नियमित शिक्षक, एक आउटसोर्स शिक्षक और एक आईएमसी योजना के तहत कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। इनमें शिक्षकों सहित चौकीदार और चपरासी के पद भी शामिल हैं। इन पदों की रिक्तता के कारण संस्थान के प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य गैर शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पंचायत ने सरकार से अपील की है कि संस्थान में खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। स्थानीय लोगों और छात्रों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए। इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शिक्षा व्यवस्था हो रही प्रभावित
आईटीआई कुमारसैन में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी ने संस्थान की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है। प्रशासन और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मिल सके। वर्तमान ठियोग आईटीआई के प्रधानाचार्य जनकराज वर्तमान में आईटीआई कुमारसैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन में स्टाफ की कमी का मुद्दा बेहद गंभीर है, जो छात्रों के भविष्य और क्षेत्रीय विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। मैं जल्द ही संबंधित मंत्री से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करूंगा। सरकार से मेरी अपील है कि वह संस्थान के सभी खाली पदों को शीघ्र भरे, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मिल सके। यह संस्थान न केवल स्थानीय युवाओं के लिए, बल्कि राज्य भर के छात्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। - कुलदीप सिंह राठौर, विधायक, ठियोग-कुमारसैन
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed