फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ITBP

सराहन के बसंत नोगल आईटीबीपी में बने सेनानी

Sun, 03 Jan 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
ITBP
बसंत नोगल - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की उप-तहसील सराहन के बसंत कुमार नोगल ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 36 वाहिनी में सेनानी का दायित्व संभाला। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके वाहिनी का सेनानी बनने से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

वे उत्तराखंड के चंपावत जिला के लोहाघाट स्थित आईटीबीपी की 36 वाहिनी में सेनानी हैं। उन्होंने पीजी कॉलेज रामपुर से बीए की डिग्री वर्ष 1985-86 में प्राप्त की। कॉलेज की शिक्षा के दौरान एनसीसी बी और सी प्रमाणपत्र हासिल कर बेस्ट कैडेट्स का अवार्ड हासिल किया।
विज्ञापन

वे 1988 में आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर बने। वाहिनी में बेहतरीन सेवाओं के लिए उनको सम्मानित भी किया गया। इसके बाद इनकी तैनाती एसपीजी में वर्ष 1992 से 2003 तक हुई। इस दौरान उन्होंने देश के पांच प्रधानमंत्रियों की सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इनमें कुशल प्रशिक्षक, अकादमी बेसिक ट्रेनर, डीजीएस सिल्वर और गोल्ड पदक समेत कर्ठ प्रशंसनीय प्रमाण पत्रों के पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत ने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम से युवा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस से सेवानिवृत्त उप सेनानी ठाकुर देष्टा ने बताया कि रामपुर क्षेत्र के छोटे के गांव सराहन से बिना आरक्षण के भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सेनानी के पद पर तैनात होना गौरव का विषय है। इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार ज्योति लाल मेहता, धर्म प्रकाश मेहता, श्यामा काश्यप, सुनील मेहता, बलवंत नोगल, राजू नोगल, प्रकाश नोगल, अमर नोगल, रतन नोगल, अनिश नोगल ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed