{"_id":"6a3005a389a3b4706303e797","slug":"it-rained-heavily-in-rampur-in-the-morning-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162525-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगवैली में ओलावृष्टि से 75 फीसदी फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगवैली में ओलावृष्टि से 75 फीसदी फसल तबाह
विज्ञापन
नोगवैली में ओलावृष्टि से 75 फीसदी फसल तबाह
सोमवार देर शाम भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, रामपुर में सुबह झमाझम बरसे बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। नोगवैली और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम भारी बारिश के साथ फिर से ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। किसानों-बागवानों की नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बार-बार हो रही ओलावृष्टि ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। नोगवैली में अभी तक सेब की 75 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन हैरत की बात है कि प्रशासन और बागवानी विभाग के आला अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से अभी तक किनारा किया है। सोमवार सुबह रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोग भी परेशान हैं। वहीं, दोपहर बाद रामपुर विकास खंड की नोगवैली की डंसा और लालसा पंचायत के सेब बहुल गांव के बागवानों की साल भर की मेहनत लगातार हो रही ओलावृष्टि ने चौपट कर रख दी है। क्षेत्र के बागवानों ने राजस्व विभाग से नुकसान का जायजा लेकर मौके का निरीक्षण करवाने की पुरजोर मांग की है, ताकि प्रभावित बागवानों को प्रदेश सरकार की तरफ से राहत राशि मुहैया कराने की आस जगे। बागवानों ने सरकार से शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।