{"_id":"6ab27144b65f3822c303154a","slug":"issues-of-employment-lada-and-royalty-echoed-at-the-sub-gram-sabha-in-rajpura-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170371-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजपुरा में उप ग्राम सभा में गूंजे रोजगार, लाडा और रॉयल्टी के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजपुरा में उप ग्राम सभा में गूंजे रोजगार, लाडा और रॉयल्टी के मुद्दे
विज्ञापन
राजपुरा में उप ग्राम सभा में गूंजे रोजगार, लाडा और रॉयल्टी के मुद्दे
. राजपुरा परियोजना की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भड़ावली पंचायत के वार्डों में उप ग्रामसभाओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राजपुरा वार्ड में उप ग्रामसभा का आयोजन वार्ड सदस्य विनोद चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उप ग्रामसभा में वार्ड के विकास कार्यों, ग्रामीणों की समस्याओं और पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने ग्रामीणों को वीबी-जी-रामजी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप ग्रामसभा में राजपुरा परियोजना की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। उप ग्रामसभा में परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने, लाडा की राशि के उपयोग और एक प्रतिशत रॉयल्टी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजनाओं से प्रभावित क्षेत्रों और स्थानीय लोगों को विकास सहित रोजगार का लाभ मिलना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बात पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखी। बैठक में पेयजल, रास्तों समेत अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग रखी। वहीं, बैठक में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में उप ग्रामसभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (वीबी-जी-रामजी) सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पंचायत क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।