फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   iphDepartment Nankhadi, Rampur Bushahr, shortage of staff

Rampur Bushahar News: एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है जलशक्ति विभाग ननखड़ी

Fri, 12 Apr 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ननखड़ी में स्टाफ की टोटा, ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के हजारों बाशिंदे झेल रहे परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के जलशक्ति विभाग में लंबे समय से स्टाफ की भारी कमी चल रही है। जलशक्ति विभाग मात्र एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है। इस कारण ननखड़ी विकास खंड की 18 पंचायत के हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि जलशक्ति विभाग ननखड़ी में पिछले एक महीने से सहायक अभियंता का पद रिक्त चल रहा है। एक वर्ष से कनिष्ठ अभियंता के तीन पद भी खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा दो वर्ष से वरिष्ठ सहायक और एक साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चल रहा है। रिक्त पदों की कमी की मार ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों पर पड़ रही है। सरकार की लापरवाही का खामियाजा हजारों जनता को भुगतना पड़ रहा है। रिक्त पदों के कारण ग्रामीणों के कार्य अटक गए हैं और उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय पर कार्य न होने के कारण ग्रामीणों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
जल्द भरे जाएं रिक्त पद
ननखड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार, राजेश खूंद, राकेश कुमार, गगन ठाकुर, विजय कुमार, अंकुश कुमार, रोशन लाल, प्रदीप कुमार, राम लाल ठाकुर और हरबंस कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जलशक्ति विभाग में लंबे समय से कई पद रिक्त पड़े है, जिससे पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जलशक्ति विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से किया पत्राचार
जलशक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी ने कहा कि रामपुर से एसडीओ को डेपुटेशन पर लगाया गया है, ताकि जनता का कार्य समय से किए जा सके। खाली पड़े पदों को लेकर सरकार और उच्च अधिकारियों से समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed