{"_id":"6abd1133fcc22b49770c443b","slug":"international-translation-day-celebrated-at-ani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-171154-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अनुवाद प्रतियोगिता में सुषमा, प्रश्नोत्तरी में मीनाक्षी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अनुवाद प्रतियोगिता में सुषमा, प्रश्नोत्तरी में मीनाक्षी रही प्रथम
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में मनाया अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस। संवाद
आनी कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाषा संकाय एवं साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अनुवाद और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अनुवाद प्रतियोगिता में सुषमा ने प्रथम, गौरव ठाकुर ने द्वितीय और विजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीनाक्षी, रुचिता और वर्षा शर्मा की टीम प्रथम तथा अनामिका धीमान, स्नेहा और दीक्षा की टीम द्वितीय रही। विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न भाषाओं के बीच अनुवाद की उपयोगिता और चुनौतियों को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. संगीता नेगी ने कहा कि अनुवाद केवल एक भाषा के शब्दों को दूसरी भाषा में बदलने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विभिन्न समाजों, संस्कृतियों और विचारों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अंत में प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. विनोद, डॉ. निर्मल सिंह, प्रो. रोहित कटोच सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।