{"_id":"6abce30485225c2f5209bac0","slug":"no-corporation-bus-has-run-on-the-kyav-kinfi-road-for-three-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171083-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन माह से क्याव-किनफी सड़क पर नहीं दौड़ी निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन माह से क्याव-किनफी सड़क पर नहीं दौड़ी निगम की बस
विज्ञापन
तीन माह से क्याव-किनफी सड़क पर नहीं दौड़ी निगम की बस
. सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
. पूर्व जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
15/20 घाटी की दुर्गम पंचायत क्याव को जोड़ने वाली क्याव-किनफी सड़क पर तीन महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा ठप पड़ी है। यातायात बंद होने से पंचायत के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। समस्या को लेकर क्याव पंचायत के पूर्व प्रधान दिलीप कुमार और अनिल समेत अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामपुर अंकुश को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। सड़क बंद होने का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, गैस सिलिंडर की गाड़ी भी काफी समय से नहीं आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बस सेवा न होने से विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में परेशानी हो रही है, जबकि मरीजों और बुजुर्गों के लिए अस्पताल तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। समस्या को लेकर पूर्व जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्याव-किनफी सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां के ग्रामीणों के लिए सड़क और नियमित बस सेवा जीवन रेखा के समान है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का जल्द समाधान कर परिवहन निगम की बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है।