{"_id":"6abcfdc36d3657ecdf09a0c6","slug":"kartar-chand-sharma-assumed-charge-as-assistant-engineer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171148-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: करतार चंद शर्मा ने संभाला सहायक अभियंता का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: करतार चंद शर्मा ने संभाला सहायक अभियंता का कार्यभार
विज्ञापन
सड़कों की गुणवत्ता और समय पर काम निपटाना प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
करतार चंद शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं निर्माण) उपमंडल निरमंड के नए सहायक अभियंता के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों में सुधार, यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाना और सभी विकास कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत बहाली और जन-समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा के नेतृत्व में उन्हें काम करने का बेहतर माहौल मिलेगा। वे पहले भी उनके साथ बतौर कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता के तौर पर काम कर चुके हैं। शर्मा इससे पहले लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल-5 रामपुर के अंतर्गत सब-डिवीजन ज्यूरी और रामपुर बुशहर में सहायक अभियंता रह चुके हैं।