रामपुर कॉलेज में सर्वसम्मति से चुनी नई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में वाणिज्य विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए वाणिज्य सोसायटी का गठन किया। इस अवसर पर आम सभा में वाणिज्य विषय से जुड़े करीब 200 विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया। आम सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वाणिज्य विभाग की सह आचार्य डॉ. राजन नेगी को सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि तृतीय वर्ष की छात्रा यशिका को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। योगराज को सचिव और सूजल मेहता को सह सचिव चुना गया। इनके अलावा पहलवी, यशिका कपाटिया और रितिका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोसायटी में सलाहकार सदस्यों के रूप में स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों हरीश, तमन्ना नेगी, तमन्ना, सोमया, रितिका, विशुल और निक्षित का चयन किया गया। सोसायटी की गतिविधियों को विद्यार्थियों और व्यापक समुदाय तक पहुंचाने के लिए अंजलि और मानस कार्तिक को मीडिया प्रतिनिधि बनाया गया। इस मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. हीरा भगती और डॉ. ईश्वर नेगी मौजूद रहे।