{"_id":"618bcfb2e0669e688c57d0da","slug":"international-lavi-fair-started-from-tommorow-rampur-hp-news-sml38978531","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर से होगा आगाज
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉ
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। वीरवार से रामपुर के पाटबंगला मैदान में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू होगा। प्रशासनिक निर्देशों के तहत इस बार भी मेले का सूक्ष्म स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक मेले में केवल किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के विभिन्न कारोबारियों को उत्पादों को बेचने की मंजूरी रहेगी। हालांकि प्रशासन की ओर से मेले का न शुभारंभ किया जाएगा और न ही समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। केवल 11 से 14 नवंबर तक ही मेले के दौरान स्थानीय मार्केट सजेगी।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने विभिन्न विभागों को मेले के दौरान व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि वीरवार सुबह नौ बजे तक रामपुर बाजार से पाटबंगला मैदान तक लगी सभी लाइटों को दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही जलशक्ति विभाग को मेला मैदान में पेयजल व्यवस्था और नगर परिषद को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मेले के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को भी पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम यादविंद्र पॉल ने बताया कि मेले में केवल स्थानीय कारोबारियों को ही स्टॉल लगाने की इजाजत होगी। मेले के दौरान बागवानी, पशुपालन और उद्योग विभाग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां लोगों को इन विभागों से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
मेला मैदान में कोविड वैक्सीनेशन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा और लोगों की कोरोना जांच भी होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए मेले का आनंद लेने की अपील की है। इस मौके पर डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया, विद्युत बोर्ड एक्सईएन कुक्कू शर्मा, एसडीओ आईपीएच किशोर शर्मा, एसडीओ लोनिवि चंद्र कश्मीरी, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।