{"_id":"68fa1798f0f3edc5640785bc","slug":"international-lavi-fair-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-146646-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर के दत्तनगर में 28 अक्तूबर से वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। वॉलीबाल संघ जिला शिमला के अध्यक्ष विक्रम बांश्टू ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दत्तनगर में 28 और 29 अक्तूबर को किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में क्लब की टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन जिला सचिव यशविंदर सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष विक्रम बांश्टू ने कहा कि जिला वॉलीबाल संघ की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों के लिए भोजन और आवास की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभी टीमों को यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला जिले के वे सभी अधिकारी और रेफरी जो राज्य स्तरीय रेफरी के रूप में योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें भी इस प्रतियोगिता में उपस्थित होकर अपनी रुचि संघ के समक्ष प्रदर्शित करने का आग्रह किया गया है। इस प्रतियोगिता में चयनित पुरुष और महिला खिलाड़ी राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल संघ की ओर से बद्दी में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होगा।