फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair, Exhibition of Departments, Exhibition on Samej Tragedy, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: लवी मेले में दिखेगी समेज त्रासदी की झलक

Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
International Lavi Fair, Exhibition of Departments, Exhibition on Samej Tragedy, Rampur Bushahr
बीती 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई थी बाढ़। फाईल फोटो
31 जुलाई को बादल फटने से आई बाढ़ के मंजर से रू-ब-रू होंगे लोग
विज्ञापन

लवी मेले में लोगों को आपदा से बचाव के बारे में किया जाएगा जागरूक

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। 31 जुलाई की वो भयानक रात जिसमें बाढ़ की चपेट में आए समेज कस्बे का नामो-निशान मिट गया था, क्षेत्र के लोगों को यह रात कभी नहीं भूल सकती। इस त्रासदी में 36 जिंदगियां मलबे में समा गई थीं। इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बाढ़ से हुई तबाही के इस मंजर को प्रदर्शनी के जरिये दर्शाया जाएगा। इसके जरिये लोगों को प्राकृतिक आपदा के कारण, स्वरूप और इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही आपदा में जोखिमों को कम करने और बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 11 से 14 नवंबर तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विभिन्न विभाग जहां अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारियां लोगों से साझा करेंगे, वहीं, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से समेज त्रासदी को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी में बताया जाएगा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से कैसे तबाही मचती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
बाढ़ में बह गए थे 36 लोग और कई मवेशी

31 जुलाई,2024 की रात को श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ से रामपुर उपमंडल का समेज गांव में भारी तबाही मची थी। बाढ़ और मलबे की चपेट में आने से समेज कस्बे में बने घर, यहां रहने वाले 36 लोग और दर्जनों मवेशी बह गए थे। एनडीआरएफ, भारतीय सेना, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और रेस्क्यू दल के सैकड़ों जवानों ने कई दिनों तक समेज कस्बे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। सेना के खोजी कुत्तों, आधुनिक लाइव डिटेक्टर डिवाइस सहित दर्जनों मशीनों से समेज कस्बे में आए मलबे को हटाया गया। लापता लोगों की तलाश में समेज से लेकर 85 किलोमीटर दूर सुन्नी डैम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रदर्शनी में समेज त्रासदी और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। - निशांत तोमर , अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड की प्रदर्शनी में पहली बार दिखेगा स्मार्ट मीटर

आधुनिकता के दौर में बिजली बोर्ड के उपकरणों में भी बदलाव आ रहा है। हर वर्ष जहां बिजली बोर्ड लवी मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से विद्युत प्रणाली और आधारभूत ढांचे को प्रदर्शित करता है। वहीं, इस वर्ष बोर्ड की प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर दर्शाया जाएगा। स्मार्ट मीटर के कार्य और इसकी कार्यप्रणाली से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिजली बोर्ड प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर लगाएगा। बिजली बोर्ड रामपुर के एसडीओ राजेश मुखिया ने बताया कि बिजली बोर्ड 11 से 14 नवंबर तक लगने वाले प्रदर्शनी में स्मार्ट मीटर प्रदर्शित करेगा। संवाद


बीती 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई थी बाढ़। फाईल फोटो

बीती 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई थी बाढ़। फाईल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article