फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Labor Day celebrated in Rikangpio

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में देश के विकास में कामगारों के योगदान को किया याद

Thu, 01 May 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
International Labor Day celebrated in Rikangpio
रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क
रिकांगपिओ में मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत
विज्ञापन


सरकार श्रमिकों और मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रामलीला मैदान रिकांगपिओ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अध्यक्षता की। इस दौरान देश और प्रदेश के विकास में मजदूरों के योगदान को याद किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर वर्ष एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार श्रमिकों व मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और मजदूरों के उत्थान के लिए निरंतरता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की जा रही है और उन्हें हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कामगारों और श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि मजदूरों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर रखा जा सके। नेगी ने सीमा सड़क संगठन के मजदूरों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय संविधान के तहत उपलब्ध अधिकारों को प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से लाए गए नवीन श्रम कानूनों में पूंजीपतियों का ख्याल रखा गया है और कांग्रेस पार्टी न्यायपालिका के माध्यम से मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। निर्धन और उपेक्षित वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कांग्रेस सरकार की ओर से बनाए गए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिले के भूमिहीन लोगों से आग्रह किया कि वे इस अधिनियम का लाभ उठाएं और अपने नाम जमीन प्राप्त करें। इस दौरान महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, चंद्र गोपाल नेगी, बीर सिंह नेगी और डॉ. सूर्या बोरस सहित अन्य मौजूद रहे।


बॉक्स

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

- संवाद

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

रिकांगपिओ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed