फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Day of Older Persons at Seema Mahavidyalaya, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: बुजुर्गों की सेवा करने की दिलाई शपथ

Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीमा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी





रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बुजुर्गों की सेवा करने की शपथ ली। प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। इनके अनुभवों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें इनके प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों से आह्वान किया कि वे समाज में बुजुर्गों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और उनकी हरसंभव देखभाल और सहायता करें। इस अवसर पर डॉ. रायसिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और जागरुकता बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम में मंच-संचालन डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed