{"_id":"6ad35e13d396b2d24100be17","slug":"inter-state-thoda-competition-in-chopal-on-the-26th-and-27th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172645-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में अंतरराज्यीय ठोडा प्रतियोगिता 26 और 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में अंतरराज्यीय ठोडा प्रतियोगिता 26 और 27 को
विज्ञापन
हिमाचल और उत्तराखंड के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
समापन समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह विजेताओं को करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति एवं लोक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए चौपाल में दो दिवसीय अंतरराज्यीय ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता 26 और 27 अक्तूबर को होगी। प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के दलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान वीरता, युद्ध कौशल और पारंपरिक तीरंदाजी शैली से जुड़े ठोडा खेल के रोमांचक मुकाबले मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनके माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 27 अक्तूबर को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और दलों को सम्मानित किया जाएगा।