{"_id":"66fe98c6181c7b9bdd045900","slug":"instructions-to-improve-sewerage-drainage-in-spilo-panchayat-kinnaur-pooh-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122661-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्पीलो पंचायत में सीवरेज निकासी को दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्पीलो पंचायत में सीवरेज निकासी को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी मिनी सचिवालय पूह में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में व
राजस्व मंत्री ने पूह में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को पूह में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, संपर्क मार्गों के रखरखाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों, सीवरेज निकासी और लंबित पड़े विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और वर्तमान राज्य सरकार की विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि धरातल पर पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्पीलो पंचायत में सीवरेज निकासी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए और मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने पर बल दिया। उन्होंने पूह विकास खंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया, ताकि लोगों को राहत मिल सके। राजस्व मंत्री ने चांगो क्षेत्र में नागरिक अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को भरने का आश्वासन दिया और लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाने के निर्देश दिए, ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जा सके। बैठक में सोलर लाइट एवं वन अधिकार अधिनियम 2006 पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को उपेक्षित वर्गों का मालिकाना हक प्रदान करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल सके।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी ने बैठक का संचालन किया और विकासात्मक गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य में गरीबी उन्मूलन एवं वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा, रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और विभिन्न सामाजिक आर्थिक पहलुओं को शामिल किया गया है। बागवानी मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के तहत नवीनतम योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसमें पंचायतों के साथ मिलकर ग्रामीण विक्रय केंद्र, कृषि और असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। मंत्री ने पूह विकास खंड में विद्युत परियोजनाओं द्वारा की जा रही अवैध डंपिंग की समस्या पर विस्तृत चर्चा की और वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सदस्यों ने जल भंडारण टैंक, पशु औषधालय, लो वोल्टेज की समस्या, वर्षा शालिका निर्माण, सोलर लाइटें, कचरा प्रबंधन, पुस्तकालय निर्माण, एंबुलेंस रोड, शिक्षकों के रिक्त पदों पर पूछे गए प्रश्नों पर संवदेनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूह प्रेम नेगी, पुलिस उप अधीक्षक नवीन जालटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी इंदु शर्मा, जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम पीयूष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।