फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Instructions issued to officials to organize awareness camps

Rampur Bushahar News: अधिकारियों से जागरूकता शिविर लगाए के निर्देश

Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम 2016 पर एक बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला कल्याण विभाग ने आयोजित की थी। उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगजनों के सम्मान और समानता के सिद्धांत अपनाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से जनजातीय जिला किन्नौर में जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इन शिविरों से दिव्यांगजन अपने पहचान पत्र, कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण की जानकारी पा सकेंगे। वे प्रदेश सरकार की समावेशी योजनाओं के बारे में भी जान पाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। बैठक में किन्नौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्प राज ठाकुर मौजूद रहे। पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर राणा भी उपस्थित थे। उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कुलदीप सिंह डोगरा और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ओंकार पटियाल भी शामिल हुए। इनके अलावा, अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article