Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   innaguration of projects

Rampur Bushahar News: मंत्री ने दो रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौपाल के विकास में नहीं आने देंगे धन की कमी : अनिरूद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
मंत्री ने पंचायत भवन गड़ा, पंचायत भवन पंद्राडा और पंचायत भवन बघार चौकी का लोकार्पण किया। पंचायत भवन बमटा के 12.99 लाख से उन्नयन , पंचायत भवन पौड़िया के 11.50 लाख रुपये से उन्नयन, ग्राम पंचायत पौड़िया के 40 लाख रुपये से बने सराय भवन , बीडीओ कार्यालय भवन चौपाल के उन्नयन पर 10 लाख रुपये से उन्नयन, ग्राम पंचायत ठाणा के आठ लाख रुपये से बने साइक्लोन शेल्टर (सामुदायिक भवन), 14.14 लाख रुपये से पंचायत घर बलघार और पांच लाख रुपये की लागत से बने जन सुविधा केंद्र जनता में समर्पित किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये पंचायत भवनों के निर्माण पर व्यय किए जा चुके हैं, जबकि चालू वित्त वर्ष में अब तक 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पंचायत भवनों की नाम पट्टिकाओं पर पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान के साथ भूमि दान करने वाले व्यक्तियों के नाम भी अंकित किए जा रहे हैं, ताकि उनके योगदान का सम्मान भी हो सके। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे ग्रामीण आजीविका प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की ओर लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चूड़धार मंदिर समिति के वार्षिक कैलेंडर और चौपाल क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया।




इनसेट
एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का किया नेतृत्व

ग्रामीण विकास मंत्री ने ब्लॉक स्तरीय एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व किया। इस वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्री ने कहा कि नशा-मुक्त समाज का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जन जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राज्य के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed