फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information about health schemes will be available on kiosk display at Regional Hospital Solan

Rampur Bushahar News: क्षेत्रीय अस्पताल सोालन में कियोस्क डिस्प्ले पर मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी

Fri, 08 May 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब मरीज और तीमारदार अस्पताल की सभी सुविधाओं और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी कियोस्क डिस्प्ले के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। वीरवार को अस्पताल में यह मशीन स्थापित की गई, जिसमें एक एलईडी टीवी लगाया गया है। इसके जरिये अब स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, बीमारियों से बचाव और अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं की पूरी जानकारी मरीजों तक सीधे पहुंचेगी। इससे पहले मरीजों को केवल पोस्टर के माध्यम से जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब अस्पताल डिजिटल सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि यह कियोस्क डिस्प्ले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इससे मरीज और तीमारदार दोनों को योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना सरल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed