{"_id":"69aadd64fc0d83336e0c9047","slug":"incident-in-tikkar-forest-of-navar-complaint-lodged-with-police-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155502-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवदार के पेड़ काट ले जा रहे वन काटुओं \nको रोका तो पीट दिया वन रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवदार के पेड़ काट ले जा रहे वन काटुओं को रोका तो पीट दिया वन रक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
नावर के टिक्कर जंगल की घटना, पुलिस में दी शिकायत
लकड़ियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए वन काटू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के टिक्कर जंगल से देवदार के पेड़ काटकर ले जा रहे वन कटुओं ने वन रक्षक के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी साथ ले गए। इसके बाद लकड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। अवैध रूप से ले जा रहे देवदार की लकड़ी को वन विभाग ने सीज कर दिया है। वन रक्षक के साथ हुई मारपीट पर पुलिस थाना टिक्कर में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की रात को वन रक्षक रोहित नैंटा गश्त पर थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टिक्कर के जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं। इस पर रोहित नैंटा और अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिसमें दो देवदार के पेड़ काटकर डाले गए थे। पिकअप को एक स्थानीय युवक चला रहा था, जिसे वन रक्षक ने पहचान लिया। वन रक्षक ने जब पिकअप चालक को पकड़ा, तो वहां करीब 15 लोग पहुंचे। उन्होंने वन रक्षक के साथ मारपीट की। पिकअप से उतारकर लकड़ी को जंगल में ही फेंककर सभी भाग गए। इस दौरान वन रक्षक का मोबाइल फोन भी साथ लेकर चले गए। वन विभाग की ओर से लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है। वन रक्षक से हुई मारपीट के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस में केस दर्ज किया गया है। वन रक्षकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ेगी।
विज्ञापन