फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inauguration of projects

Rampur Bushahar News: हाटकोटी में 48 करोड़ की लागत से बने 66केवी सब स्टेशन का लोकार्पण

Sat, 22 Jun 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में किए करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के हाटकोटी स्थित नवनिर्मित 66केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इसका निर्माण कार्य लगभग 48 करोड़ से पूरा हुआ है। अब क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि नोगली (रामपुर) से आने वाली बिजली आपूर्ति पर ही निर्भर रहना पड़ता था। लाइन में खराबी आने पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। समोली हाटकोटी लाइन से जुड़ने के बाद कम वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। इस सब स्टेशन से जुब्बल के साथ लगते रोहड़ू क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत अंटी में 2.59 करोड़ से निर्मित बहाव सिंचाई योजना के पहले और तीसरे चरण का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसोग के 66 लाख से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मंत्री ने अंटी पंचायत में बागवानी सिंचाई योजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। कहा कि शीघ्र ही 5.40 करोड़ से अन्य दो चरणों को भी पूरा किया जाएगा। रविवार दोपहर बाद मंत्री ने टिक्कर में स्वर्गीय रोहित पापटा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल थाना (टिक्कर) को ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इसके बाद मंत्री ने सिरठी गांव में में रवि ससरामटा मेमोरियल कुप्पड़ वैली सिरठी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed