फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of free sewing training center in Dadas

Rampur Bushahar News: ददास में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of free sewing training center in Dadas
ठियोग की ददास पंचायत में खुला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र। स्रोत : संस्था
महिलाओं को घरद्वार मिलेगी सुविधा, बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नववर्ष पर मनीषा चौहान फाउंडेशन ने ददास पंचायत में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। यह फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया आठवां सिलाई केंद्र है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इससे पहले बलग पंचायत से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद कलजार, मुंडू, धगाली, सहलोग, धमांद्री और बतिउदा पंचायतों में भी सिलाई केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में गुड़िया राजता की ओर से विभिन्न पंचायतों में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ददास पंचायत में इस केंद्र का उद्घाटन पंचायत प्रधान कांता वर्मा ने किया। उन्होंने मनीषा चौहान फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। यहां अब तक करीब 76 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है, जबकि कुल मिलाकर 800 से 900 महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं। ददास केंद्र में महिलाओं को रंजना चंदेल प्रशिक्षण देंगी। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article