{"_id":"6a50f7d805dd3b89d60aba89","slug":"inaugurated-the-saraswati-temple-at-taklech-school-following-prayers-and-rituals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164454-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में पूजा-अर्चना कर किया सरस्वती मंदिर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में पूजा-अर्चना कर किया सरस्वती मंदिर का शुभारंभ
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में नवनिर्मित सरस्वती मंदिर में कलश स्थापित करते हुए। स्रोत : स्कूल प्रबंधन।
ढाई लाख रुपये की लागत से किया गया मंदिर का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुश्हर।
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में भव्य सरस्वती मंदिर का निर्माण किया गया है। विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर का शुभारंभ हुआ। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य नेक राम ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025 में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी ओजस्वी विजय भंडारी और केदार भलूनी ने विद्यालय परिसर में भव्य सरस्वती मंदिर के निर्माण की घोषणा की थी और मंदिर की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने वादे को निभाते हुए जुलाई 2026 को इस भव्य मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कर विद्यालय के विद्यार्थियों को समर्पित किया। करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बना यह आधुनिक भव्य मंदिर 6 पंचायतों के पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। कहा कि इस प्रकार का सरस्वती मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। मंदिर के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य और विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का आभार जताया। कहा कि रामपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यों के लिए उनका बहुमूल्य योगदान रहता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना भरपूर योगदान देते रहते हैं।