फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In the Panchayat Samiti Rohru, many wards witnessed one-sided contests while others witnessed tough competition

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति रोहड़ू में कई वार्डों में एकतरफा मुकाबला तो कई में रहा कड़ा मुकाबला

Sun, 31 May 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर-6 भलाडा में रामलाल झींगटा ने 17 मतों के अंतर जीत हासिल की
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। पंचायत समिति रोहड़ू के सभी 15 वार्डों की मतगणना रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। मतगणना में कई वार्डों में एकतरफा मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ वार्डों में जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा।

वार्ड नंबर 10 (अढ़ाल) सबसे रोमांचक मुकाबलों में शामिल रहा, जहां प्रभा ने सुनीता रैटका को मात्र 32 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, वार्ड नंबर-6 (भलाडा) में रामलाल झींगटा ने शरीफ कुमार को केवल 17 मतों के अंतर से हराकर सबसे करीबी जीत हासिल की। वार्ड नंबर 1 (दलगांव) से गीता ने 1,373 मत प्राप्त कर सुरुचि को 720 मतों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड नंबर-2 (पुजारली नंबर-3) में अनीता कुमारी ने 1,137 मत प्राप्त कर 491 मतों के अंतर से विजय हासिल की। वार्ड नंबर-3 (लोअर कोटी) में रीतू कुमारी ने 1,348 मत लेकर 638 मतों के अंतर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-4 (शील) से सुरेश सिंह 260 मतों के अंतर से विजयी रहे। वार्ड नंबर -5 (कुई) में बहुकोणीय मुकाबले में कुशल कुमार ने 103 मतों से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-7 (टिक्कर) से अमन ने 306 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर-8 (सीमा रणटाड़ी) में अशोक कुमार 134 मतों से विजयी रहे और वार्ड नंबर-9 (करासा) से देशराज ने 358 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-11 (ब्रासली) में रजा ठाकुर ने 1,396 मत प्राप्त कर 672 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-12 (धराड़ा) से अंजू देवी 486 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर-13 (भलूण) में स्वीटी कैथ ने 1,639 मत प्राप्त कर 735 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की, जो इस चुनाव की सबसे बड़ी जीतों में से एक रही। वार्ड नंबर-14 (कटलाह) से कुसुम लता 543 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर-15 (पुजारली नंबर-4) से ज्ञानपति ने 159 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाई गई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed