फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In the Chhauhara development block, Congress-backed candidates won in nine out of 15 wards

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति खाबल से कपिल देव विजयी

Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड छौहरा की 15 पंचायत समिति सीटों के चुनाव परिणाम घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के विकास खंड छौहरा की 15 पंचायत समिति सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। पंचायत समिति खाबल वार्ड (1) से कपिल देव विजयी रहे। कपिल देव को 1,000, राज किरण को 712, राजेश कुमार को 603 और कुलदीप को 602 मत पड़े। पंचायत समिति तांगणु जांगलिख वार्ड(2) से बिनता देवी विजयी हुईं। बिनता देवी को 1,120 और सुमन लता को 1,040 मत पड़े। पंचायत समिति डोडरा वार्ड (3) से वीना देवी विजयी हुईं। वीना देवी को 1,003, अंबालिका को 556 और नीतिका को 425 मत पड़े। पंचायत समिति क्वार वार्ड(4) से रेनू विजयी रहीं। रेनू को 824, रुबीना को 450, शिव देवी को 428 और अंजना को 294 वोट मिले। पंचायत समिति खरशाली वार्ड(5) से विद्या प्रकाश विजयी हुए। विद्या प्रकाश को 781, राम कृष्ण को 676 और विनोद कुमार को 526 मत पड़े। पंचायत समिति खशाधार वार्ड(6) से दलीप विजयी हुए। दलीप को 921, विनोद 630 और राहुल को 426 वोट मिले। पंचायत समिति ढाकगांव वार्ड(7) से कमलेश कुमारी विजेता बनी। कमलेश कुमारी को 771, प्रीति देवी को 737, सुमित्रा को 576 और कलावती को 31 वोट पड़े। पंचायत समिति गवास डिसवानी वार्ड(8) से राजपाल विजेता बने। राजपाल को 1,084 तथा संदीप को 932 मत पड़े। पंचायत समिति भटवाड़ी झटवाड़ी वार्ड(9) से पप्पू विजयी हुए। पप्पू को 480, अनिल कुमार 360, सरफू मल को 276, निहाल चंद को 121, राजेश कुमार को 107, जय चंद को 89 और मोहन लाल को 85 मत मिले। पंचायत समिति जांगला वार्ड(10) से डिंपल विजयी हुई। डिंपल को 930, प्रिया को 841 और भारती को 746 वोट मिले। पंचायत समिति भंफड़ वार्ड(11) से निशा विजेता बनी। निशा को 1226, सुशीला को 304 और सुरेशा को 272 मत पड़े। पंचायत समिति टोड़सा वार्ड(12) से उत्तम सिंह विजयी हुए। उत्तम सिंह को 1497, ईश्वर देव को 476, अनित कुमार को 402, राकेश को 222 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति बनोटी सारीबासा वार्ड(13) से पूनम कुमारी विजयी रही, पूनम कुमारी को 1248 तथा रिंकी देवी को 1,216 मत पड़े। पंचायत समिति रोहल वार्ड(14) से निवेदिका विजेता बनी, निवेदिका को 917, संधीरा को 806 और सरिता को 490 वोट मिले। पंचायत समिति आंध्रा-धगोली वार्ड(15) से बालकराज विजेता रहे। बालकराज को 741, दीपचंद को 734 और गिरधारी लाल को 528 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed