फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In Bithal, the car driver hit one person and

Rampur Bushahar News: बिथल में फॉर्च्यूनर कार ने एक व्यक्ति और एच किनारे खड़ी आल्टो को मारी टक्कर

Tue, 03 Jan 2023 10:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले बिथल में एक फॉर्च्यूनर कार ने एनएच किनारे खड़ी आल्टो कार और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एचपी 27बी-90990 फॉर्च्यूनर कार बिथल में गलत दिशा में तेज गति से आई और सड़क किनाने खड़े वाहन एचपी 92-0947 और पवन नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुमार घायल हो गया है।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जतिन, पुत्र जय पाल, निवासी ज्ञाबुंग, तहसील पूह, जिला किन्नौर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed