{"_id":"6ad35d247e667908490024ee","slug":"improve-the-management-of-schools-bhaluni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172666-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर बनाएं : भलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर बनाएं : भलूनी
विज्ञापन
उप निदेशक ने ननखड़ी शिक्षा खंड का किया दौरा, शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा
प्राथमिक कक्षाओं में गणित और पर्यावरण शिक्षा पर दिया जोर, विद्यालयों की कमियां दूर करने को कहा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। उप निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) निशा भलूनी ने शिक्षा खंड ननखड़ी का दौरा कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालयी वातावरण, समयबद्ध शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उप निदेशक ने निर्देश दिए कि राजकीय माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राथमिक कक्षाओं में टीजीटी विज्ञान के शिक्षक चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा और गणित पढ़ाने में सहयोग करें। विशेष रूप से उन प्राथमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, जहां केवल एक शिक्षक कार्यरत है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय ननखड़ी का निरीक्षण किया और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी का भी निरीक्षण किया। शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए शिक्षकों की सराहना की और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शुरम लाल मेहता, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुभाष मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जिष्टू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र मुख्य अध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।