{"_id":"638e1ea87f14e069d73892fc","slug":"illigal-construction-demolish-by-nh-authrity-in-rampur-rampur-hp-news-sml4299352181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी से 34 और तलाई से हटाए 12 अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी से 34 और तलाई से हटाए 12 अतिक्रमण
विज्ञापन
एनएच पर वर्षों से सजे अवैध कब्जों पर चला एनएच प्राधिकरण का डंडा
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्र में नेशनल हाईवे पांच पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाने की अभियान जारी है। सोमवार को एनएच प्राधिकरण ने खनेरी और तलाई में अवैध कब्जों को हटाया। इससे पूर्व प्राधिकरण ने नोगली के साथ लगते तलाई क्षेत्र में एनएच के किनारे बनीं दुकानों को भी हटाया। इसके साथ ही नोगली बाजार में हुए अवैध कब्जों को भी एक दो दिन में हटाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद रामपुर उपमंडल में नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने एनएच के किनारे अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू की है। प्राधिकरण ने सभी अवैध कब्जाधारकों को चेताया है कि वे स्वयं अपना सामान समेट लें, वरना कब्जा खाली करवाने का खर्च भी उनसे वसूला जाएगा। सोमवार को रामपुर के तहत जाबली से लेकर बधाल तक सड़क के किनारे से कुल 134 अवैध कब्जों हटा दिया गया है। अवैध कब्जे हटाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इसके तहत प्राधिकरण ने सोमवार को खनेरी अस्पताल के समीप एनएच पर हुए अवैध कब्जों को हटाया। यहां वर्षों से एनएच पांच पर लोगों ने अतिक्रमण किया था। हैरानी इस बात की है कि अब ये कब्जाधारी फिर से सड़क के किनारे दुकानें सजाकर बैठ गए। विभाग के निर्देशों और कार्रवाई के बाद खनेरी से करीब 34 लोगों ने अवैध कब्जे खाली कर दिए हैं। इससे पूर्व प्राधिकरण ने नोगली के साथ लगते तलाई क्षेत्र में करीब एक दर्जन अवैध कब्जे हटाए। इसके अलावा प्राधिकरण ने कल्पा तक एनएच पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया है। रामपुर में अवैध कब्जों की समस्या वर्षों से चली आ रही है। इस वजह से देश की सीमा को जोड़ने वाले एनएच पांच पर अकसर ट्रैफिक की समस्या बनी रहती थी। इसमें प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद अब सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोमवार को खनेरी और तलाई तक एनएच पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई को देखते हुए कई अवैध कब्जाधारकों ने स्वयं भी अपने कब्जे हटाएं हैं। अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई अभी जारी है।
केसी शर्मा, एसडीओ, एनएच प्राधिकरण रामपुर