फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog Municipal Council to get a new office building

Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग को मिलेगी नए कार्यालय भवन की सौगात

Tue, 08 Sep 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Theog Municipal Council to get a new office building
ठियोग में नगर परिषद के नए भवन का ​शिलान्यास करते विधायक कुलदीप राठौर। संवाद
एक करोड़ से अधिक की लागत से वार्ड नंबर-4 की पार्किंग के ऊपर बनेगा दो मंजिला भवन
विज्ञापन

. विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया भवन का शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग को जल्द ही नए कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। शहर के बीचों-बीच शाली बाजार में वार्ड नंबर-चार की पार्किंग के ऊपर नगर परिषद का दो मंजिला नया भवन बनाया जाएगा। भवन के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है। मंगलवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नए भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि नगर परिषद का वर्तमान कार्यालय करीब 70 वर्ष पुराने भवन में चल रहा है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए कार्यालय भवन का निर्माण नगर परिषद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर, उपाध्यक्ष कमला शर्मा, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा समेत पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी। विधायक राठौर ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। शहर के विकास के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का लाभ आने वाले समय में ठियोग की जनता को मिलेगा। वार्ड नंबर-चार की पार्किंग के ऊपर वर्षों से तहबाजारी का डेरा था। नगर परिषद के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने यहां से तहबाजारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित करना बड़ी चुनौती थी। नगर परिषद ने सकारात्मक तरीके से प्रयास करते हुए सभी तहबाजारियों को दूसरी जगह शेड बनाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने में सफलता हासिल की। अब इसी स्थान पर नगर परिषद का नया भवन बनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर ने कहा कि नए दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही फुटपाथ निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताते हुए कहा कि विधायक के नेतृत्व और सहयोग के बिना नगर परिषद के लिए इतने बड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाना संभव नहीं होता। नगर परिषद शहर के विकास के लिए इसी तरह सकारात्मक सोच के साथ कार्य करती रहेगी। इस मौके पर एसडीएम शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद मदन शर्मा, कुसुम शर्मा, भारती सूद, सीमा शर्मा, दिनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

36 सोलर लाइटों से जगमगाएगा ढाई किलोमीटर लंबा बाईपास
विधायक ने कहा कि ठियोग के करीब ढाई किलोमीटर लंबे बाईपास पर 36 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से आधिकारिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इससे बाईपास पर रात के समय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ठियोग में फुटपाथ निर्माण की औपचारिकताएं भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। नगर परिषद की ओर से इस कार्य के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। फुटपाथ बनने से शहर में पैदल चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article