{"_id":"6a9ff32af4d4d85a6004c3eb","slug":"public-representatives-trained-in-management-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169210-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों को प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों को प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विकास खंड रामपुर में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचायत जन प्रतिनिधियों को प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। पंचायत के अभिलेख रजिस्टर, वित्तीय प्रबंधन, निर्माण कार्य प्रबंधन सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण में 15/20 क्षेत्र की सात पंचायतों सरपारा, लबाना सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट के जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 10 सितंबर तक जारी रहेगा। शिविर में प्रतिनिधियों को ई परिवार रजिस्टर, इसका संधारण, जन्म मृत्यु विवाह पंजीकरण रजिस्टर और संपत्ति रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर, अभिलेख और उनका संधारण के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया।