फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The fair committee held a meeting and devised a strategy for the event

Rampur Bushahar News: दलाश में 17 से 19 सितंबर तक सजेगा ऋषि पंचमी मेला

Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
. मेला कमेटी ने बैठक कर तैयार की आयोजन की रणनीति
विज्ञापन

. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
दलाश क्षेत्र में 17 से 19 सितंबर तक ऋषि पंचमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में क्षेत्र के आराध्य जगेश्वर महादेव, खोडू देवता, कुई कंडा नाग देवता और दुर्गा माता शाणी विशेष रूप से उपस्थित होंगी। मेले की तैयारियों को लेकर शिव मंदिर दलाश में मेला कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता कमेटी प्रधान बहादुर सिंह ने की। मंदिर कमेटी के कारदार रमेश वर्मा ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। मेले के दौरान सौह मैदान में हिमाचल के लोक गायक पीसी डोगरा नाटियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के लिए प्लॉट आवंटन 10 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक व्यापारी कमेटी से संपर्क कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। मेले की पूर्व संध्या पर सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से 13 से 18 सितंबर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें दंगल, वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही महिला मंडलों की महिलाएं लोक नृत्य प्रस्तुत पेश करेंगे। 18 सितंबर को क्लब की ओर से रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की है। कारदार रमेश वर्मा ने कहा कि ऋषि पंचमी मेला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed