फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Illegal apple nursery business going on in Dalash

Rampur Bushahar News: दलाश में सेब नर्सरी का चल रहा अवैध धंधा

Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागवानों को घर-द्वार पर बेच रहे अवैध रूप से तैयार पौधे
विज्ञापन

घटिया किस्म के पौधों को अच्छी गुणवत्ता का बताकर ठगा जा रहा
बागवानी विभाग के संज्ञान में नहीं आया मामला
आशीष शर्मा
दलाश (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद नई पौध लगाने के लिए इन दिनों मौसम अनुकूल है। क्षेत्र में बागवानों को घर-द्वार पर अवैध रूप से तैयार पौधे बेचे जा रहे हैं। क्षेत्र में अवैध नर्सरी का गोरखधंधा खूब फल-फूल रहा है। बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे बताकर घटिया किस्म के पौधे दिए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि बागवानी विभाग के संज्ञान में ऐसा एक भी मामला नहीं आया है। बागवान हर साल इन ठगों का शिकार बन रहे हैं।
क्षेत्र में हुई बारिश बर्फबारी के बाद बागवान इन दिनों सेब के नए पौधे लगाने में जुट गए हैं। ऐसे में अवैध सेब के पौधों का धंधा करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। वे बागवानों के घरद्वार जाकर पौधे उपलब्ध करवा रहे हैं। वे बागवानों की आंखों में धूल झोंक कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि बागवानी विभाग भी अवैध व्यापार करने वालों पर शिकंजा नहीं कस रहा है। ऐसे में अवैध पौधे बेचने का धंधा इन दिनों खूब फल फूल रहा है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में बागवान बगीचे में नए सेब के पौधे रोपते हैं। सरकार द्वारा पंजीकृत नर्सरी वाले और विभाग ही बागवानों को उच्च स्तरीय पौधे देते हैं, लेकिन इन पर अवैध नर्सरी वाले भारी पड़ते हैं। बागवानी विभाग की नाकामी के चलते व्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई बिना बिल के पौधे बेच रहा या अवैध नर्सरी के पौधे बेच रहा है, तो जल्द विभाग एक टीम का गठन कर उन पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवीर वर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ, बागवानी विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed