फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of villagers from the Dashoti region will participate in the religious ritual

Rampur Bushahar News: देवता साहिब दमुख के सानिध्य में देवता टरु नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कल

Tue, 14 Apr 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of villagers from the Dashoti region will participate in the religious ritual
नोग वैली स्थित देवता टरु नारायण मंदिर की वीरवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा। संवाद
. दशोटी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे भाग
विज्ञापन

. तीन लाख की लागत से मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली के साढ़े सात हजार हजार की ऊंचाई पर स्थित टरू नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वीरवार को होगी। देव अधिष्ठाता प्रमुख दमुख के सानिध्य में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया जाएगा। बुधवार की शाम को देवता साहिब दमुख लाव- लश्कर के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर के कार-कारिंदों और देवलुओं के साथ मंदिर से प्रस्थान कर बाहली पहुंचेंगे। वीरवार को सुबह धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर पूर्णाहुति डाली जाएगी। पंडित रोशन लाल शर्मा की अगुआई में इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया जाएगा। इसके बाद प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को भोज और प्रसाद वितरण किया जाएगा। बीते साल दिसंबर माह में आग की घटना में टरू नारायण देवता का पुराना मंदिर जल गया था। इसके बाद परशुराम मंदिर समिति डंसा ने मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा अपने स्तर पर उठाया और तीन महीने के भीतर मंदिर को नया स्वरूप प्रदान किया गया। मंदिर के जीर्णोद्धार में करीब तीन लाख की लागत आई है।

टरू नारायण देवता की प्राचीन काल में बनी पत्थर की मूर्ति के पीछे मान्यता है। कहते हैं कि क्षेत्र में अंधड़ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति को नियंत्रित करने की शक्ति देवता के पास है। इस कारण लोगों में देवता के प्रति गहरी आस्था है। खासकर, मंदिर के साथ लगते सनेई गांव की महिलाएं आपदा की स्थिति में मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर अंधड़ और प्राकृतिक आपदा से राहत देने की देवता से गुहार लगाती हैं। परशुराम मंदिर समिति डंसा ने धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के पुख्ता इंतजाम करवा दिए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए मंदिर के समस्त पदाधिकारी, कार-करिंदे मौजूद रहेंगे। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, उप प्रधान गौरीदत्त नेगी, महासचिव जीएल डमालू, कोषाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा, ज्ञान हुडन, श्रवण महाजन, किशोरी लाल मेहता, रूप दास शर्मा, आरएन भारद्वाज, केदार ठाकुर, फूला सिंह, भगत राम, अमित मेहता और वीरेंद्र नेगी ने क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article