फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc strike five roots stop in rampur

पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल से एचआरटीसी के पांच रूट हुए ठप

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hrtc strike five roots stop in rampur
सातवें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे निगम के पीसमील कर्मचारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री की ओर टकटकी लगाए सैकड़ों पीसमील वर्कर मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर बैठे हैं। अब इसका असर एचआरटीसी की सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। इससे हजारों यात्री परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। रामपुर परिवहन निगम के पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल से निगम के ग्रामीण रूटों पर चलने वाले करीब पांच रूट स्थगित कर दिए गए हैं। निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की हड़ताल का हवाला देकर नोटिस लगाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया है। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों पर पड़ रहा है, जो रोजाना इन सेवाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि रविवार को पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। अनुबंध की मांग को लेकर पीसमील कर्मचारी सरकार से राहत की गुहार लगा रहे हैं, मगर सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से इन कर्मियों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। रामपुर डिपो के 29 पीसमील कर्मचारी मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक बसें कार्यशाला में हुईं खड़ी
पीस मील वर्करों की हड़ताल के कारण परिवहन निगम की दो दर्जन से अधिक बसें कार्यशाला में खड़ी हो गई हैं। इस वजह से रामपुर-छलाण, रामपुर-डीम-डमैहड़ी, रामपुर-सनेई, रामपुर-उच्ची और रामपुर-लालसा रूटों पर बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में इन रूटों पर सफर करने वाले हजारों लोगों को आने वाले दिनों में परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। निगम प्रबंधन ने संयुक्त रूटों के माध्यम से परिवहन व्यवस्था को चलाया जा रहा है लेकिन इसमें भी यात्री परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति में सर्दी के मौसम में अतिरिक्त सफर कर सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इससे उनके समय की बर्बादी भी हो रही है। पीसमील कर्मचारी यूनियन रामपुर के प्रधान नानक चंद ने बताया कि प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारियों को सरकार और परिवहन मंत्री केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जबकि लिखित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

परिवहन निगम रामपुर के आरएम प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रामपुर के पांच रूटों को स्थगित किया गया है। व्यवस्था में सुधार होते ही रूटों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed