{"_id":"622652769938b82c4a04fd3a","slug":"hrtc-pensioners-demand-to-fullfil-pending-demands-in-rampur-bushehar-rampur-hp-news-sml4018551112","type":"story","status":"publish","title_hn":"2015 से देय डीए की जल्द हो अदायगी : कायथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2015 से देय डीए की जल्द हो अदायगी : कायथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारियों की तरह प्रदेश के पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ रोष जताया है। लंबित मांगों के पूरा न होने से इन कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इन कर्मचारियों ने सरकार को चेताया है कि यदि जल्द उनकी मांगों को लेकर गौर नहीं किया जाता तो वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
पथ परिवहन निगम पेंशनर्ज कल्याण संगठन रामपुर इकाई की बैठक सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह कायथ ने की। इस बैठक में इकाई के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।
सभी ने एकमत प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवाएं देने के बाद भी सरकार उनसे सौतेला व्यवहार कर रही है। अध्यक्ष वीरभद्र सिंह कायथ ने कहा कि संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन से राज्यकारिणी के साथ 22 अक्तूबर 2021 को हुए समझौते के बावजूद सेवा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह के पहले सप्ताह में नियमित तौर पर पेंशन नहीं मिल रही है जिसे नियमित किया जाए।
विज्ञापन
वर्ष 2015 जुलाई से देय डीए की अदायगी शीघ्र की जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन माह के अंदर पेंशन दी जाए और सभी देय लाभ दिए जाएं। छठे वेतनमान के लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य सरकार के पेंशन के साथ-साथ जारी किए जाएं।
इस मामले को आगामी बीओडी की बैठक में स्वीकृत करें। पेंशनरों ने लंबित मांगों के पूरा न होने पर रोष जताया और इस मांगों को लेकर आगामी भविष्य में प्रदर्शन करने को लेकर भी चेताया। इस मौके पर होशियारचंद जिष्टू, सोहन मेहता, प्रीतम चौहान, प्रताप वर्मा, गोपाल चंद, ओम प्रकाश ठाकुर, कर्म सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।