Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC Managing Director, Regional Manager, Court Cases, Rampur

Rampur Bushahar News: बस हादसे में घायल हुई महिला को मुआवजा देंगे एचआरटीसी प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक

Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 प्रतिशत ब्याज के साथ देने होंगे 70 हजार रुपये
मोटर वाहन दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल किन्नौर ने सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बस हादसे में घायल हुई महिला को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक किन्नौर को मुआवजा देना होगा। यह फैसला रामपुर स्थित मोटर वाहन दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल किन्नौर ने सुनाया है। महिला को मुआवजे के रूप में याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान तक 7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर के हिसाब से ब्याज समेत 70 हजार रुपये मिलेंगे। याचिका के अनुसार, दुर्घटना 12 नवंबर, 2018 को सांगला के पास कुप्पा में हुई थी। चालक की लापरवाही से बस सड़क से नीचे गिर गई। बस सवार सापनी गांव की महिला हादसे में घायल हो गई थी। महिला ने 2.35 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता के अनुसार, उसे उपचार के लिए सीएचसी सांगला ले जाया गया। दुर्घटना से पहले वह स्वस्थ थी। एक गृहिणी होने के नाते परिवार की आय में योगदान दे रही थी। मामले में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक किन्नौर और बस चालक को प्रतिवादी बनाया गया। प्रतिवादियों की ओर से याचिका को खारिज करने की मांग उठाई गई। तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ता एक गृहिणी होने के नाते एक बेरोजगार महिला है, जिसकी कोई आय नहीं है। वह पूरी तरह से अपने पति पर निर्भर है। इस बात से भी इन्कार किया जाता है कि दुर्घटना चालक की तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई थी। दुर्घटना सड़क के धंसने से हुई। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने कहा कि निष्कर्षों के मद्देनजर यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता को इस दुर्घटना में चोटें आई थीं, इसलिए वह दचोटों के लिए मुआवजे का दावा करने की हकदार हैं। याचिकाकर्ता को चिकित्सा व्यय के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। याचिकाकर्ता को परिवहन शुल्क के रूप में भी 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। याचिकाकर्ता को इस दुर्घटना में चोटें आई थीं। वह मानसिक आघात से गुजरी थी। इसके मद्देनजर उसे 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। याचिकाकर्ता प्रतिवादियों से कुल 70 हजार रुपये के मुआवजे की हकदार है। हालांकि, प्रबंध निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक बस चालक के नियोक्ता होने के नाते इस राशि की क्षतिपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article